logo

पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह बड़ी घोषणा, यूपी में स्थापित होंगे 100 नए बायो गैस प्लांट

Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh big announcement, 100 new bio gas plants will be established in UP

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: शनिवार, 27 जनवरी को केंद्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश में बायोगैस प्लांट स्थापित किये जाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। हरदीप सिंह ने बायो गैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा को लेकर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में अहम भागीदारी निभा रहे उत्तर प्रदेश में 100 नए बायो गैस प्लांट को स्थापित किया जाएगा। इस बीच उन्होंने कहा कि आज वह दिन है जब उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में एक कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा  है। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद बदायूं की तरह ही प्रदेश के 8 अन्य जनपदों में भी कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट का जल्द ही अनावरण किया जाएगा। जो राज्य के विकास विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने इस मौके पर प्लांट से संबंधी अन्य जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मदद के मुताबिक प्रदेश  में प्लांट  की स्थापना के लिए 37 स्थानों पर भूमि का चयन किया गया है।  जिसमें से एक बदायूं है। उन्होंने इस बात को भी कहा कि यह बायो गैस अत्यधिक मात्रा में जलाये जाने वाले पराली के निदान के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। 

क्या खास बात है बदायूं में लोकार्पित होने वाले बायो गैस प्लांट की- 

बता दें कि 'वेस्ट टू वेल्थ' की परिकल्पना के अनुसार  बदायूं में लोकार्पित होने जा रहे प्लांट की खास बात यह है कि यह बायो गैस प्लांट करीब 135 करोड़ रुपयों के निवेश से 50 एकड़ में विकसित किया गया है। प्रमुख रुप से  इस प्लांट में हर दिन लगभग 14 टन कम्प्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन होगा। जो कि अपने आप में ही एक कीर्तिमान है। 

क्या होता है कम्प्रेस्ड बायो गैस- 

 कम्प्रेस्ड बायो गैस स्वाभाविक रूप से  अपशिष्ट / बायो-मास स्रोतों जैसे कृषि अवशेष, मवेशी गोबर, गन्ना निचोड़ से प्राप्त अवशेष, नगरपालिका ठोस अपशिष्ट, सीवेज उपचार संयंत्र अपशिष्ट आदि से उत्पन्न होती है। 

Leave Your Comment

 

 

Top