गर्मियों में सेहत को मजबूत रखने वाले कुछ प्राकृतिक फलों और औषधियों के जूस के बारे में लोगों में जानने की इच्छा होती है। जिसके मुताबिक लोग उसका सेवन करते हैं और सेहत को मजबूत बनाते हैं। गर्मियों में अलग-अलग फलों का जूस, सब्जियां और कई प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल सेहत के लिए लाभकारी होता है। गर्मियों में शरीर को रोग मुक्त करने और ठंडा रखने वाले कई जूस होते हैं। गर्मियों में बीमारियों से बचाव के लिए सही खानपान की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर गर्मी में ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। जो न सिर्फ पोषण दें, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करें। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में आम, तरबूज, नारियल के साथ ही पुदीने की पत्तियों की डिमांड बढ़ जाती है। पुदीना कई मायनों में लाभकारी होता है। पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण लोग इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। जाहिर है कि आपने भी कई बार पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल ड्रिंक्स और चटनी को बनाने के लिए किया होगा। लेकिन पुदीने के पत्ते का जूस और गर्मी में इस जूस का सेवन करने से मानव शरीर को ताजगी मिलती है। ठंडक के साथ साथ रोग मुक्त होने का एहसास होता है।
गर्मियों में पुदीने की पत्तियों के रस पीने के फायदे
शरीर को हाइड्रेट रखता है

पुदीने के तासीर ठंडी होती है। जिसके कारण गर्मी में पुदीने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह ठंडा होने के कारण शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में जिन लोगों को बार-बार प्यास लगती है, उन्हें रोजाना दिन में एक बार पुदीने की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है। यह पेट के कीटाणुओं को बेहद ही अधिक मात्रा में समाप्त करता है।
पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है

पुदीने की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम और पोटैशियम जैसे कई बेहद ही लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व गर्मियों के मौसम में होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और जी मिचलाना से राहत दिलाते हैं। गर्मी में अगर आपको खाना खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं तो पुदीने की पत्तियों के रस में हींग मिलाकर सेवन कर सकते हैं। यह जाहिर तौर पर पेट संबंधी समस्याओं को कम करता है।
स्किन के लिए लाभकारी

जिस प्रकार नारियल, आम, तरबूज का जूस स्किन के लिए है फायदेमंद होता है ठीक उसी प्रकार पुदीने का रस भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की प्रॉब्लम होती है। ऐसे लोगों के लिए भी पुदीने का रस काफी फायदेमंद होता होता है। पुदीने के रस पीने से स्किन को मॉश्चराइज होती है, साथ ही यह स्किन को फ्रेश फील करवाने में भी मदद कर सकता है। आप चाहें तो गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए पुदीने के रस भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार
पुदीने का रस और इसका रेगुलर सेवन वजन घटाने में मददगार होता है क्योंकि पुदीने के रस में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। गर्मी के मौसम में जो लोग मोटापा और वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। पुदीने के रस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
जलन और सूजन ठीक करने में मददगार

खास बात यह है कि पुदीने का रस जलन और सूजन को ठीक करने का काम करता है। गर्मी में कई लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में जलन और सूजन महसूस होती है। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी पुदीने के पत्तों का रस काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन और जलन को कम कर सकते हैं।
यह थे पुदीने के पत्तियों का रस पीने के कुछ खास फायदे जो जाहिर तौर पर गर्मियों में मानव शरीर के लिए लाभकारी साबित होते हैं।
Disclaimer:
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Leave Your Comment