logo

तिरुपति के स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, 6 लोग हुए घायल, जानिये पूरी खबर

Massive explosion in Tirupati steel plant, 6 people injured, know the full news

नई दिल्ली: बुधवार, 2 जनवरी की रात आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में भारी विस्फोट के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पेनेपल्ली में बने अग्रवाल स्टील प्लांट में बड़ा विस्फोट हुआ। जिसके बाद इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयंत्र से बड़े पैमाने पर आग का गोला निकला, जिसके बाद सिलसिलेवार ढंग से कुछ छोटे विस्फोट हुए। बता दें कि यह घटना बुधवार रात करीब 10.15  बजे की है, जब कथित तौर पर प्लांट के बॉयलर में खराबी आ गई, जिससे विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे दूर दराज तक घरों की खिड़कियां टूट गईं और इलाके की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

तिरुपति के स्टील प्लांट में हादसा

बता दें कि इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नेल्लोर और नायडूपेटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू हो चुकी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना देखने को मिली है।

हाल ही में गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा देखने को मिला था। दरअसल यहां हजीरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्टील प्लांट में आग लगने की वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मंगलवार शाम गुजरात के सूरत में हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में एक स्टील प्लांट में आग लगने से यह हादसा हुआ।

Leave Your Comment

 

 

Top