logo

मनोज तिवारी फिर बिग बॉस में?

Manoj Tiwari in Bigg Boss again?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर अभी हाल ही में हुआ। इससे पहले शो का एक प्रोमो सामने आया। जिसमें भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी नजर आए। उनको देख लोगों को लगा की कहीं वह फिर से बिग बॉस का पार्ट तो नहीं बनने वाले  . हालांकि, इस बार वह कंटेस्टेंट बनकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में छोड़ने पहुंचे।

प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के गाना गाते हुए स्टेज पर आने से होती है। सलमान उन्हें दोबारा शो में आने को लेकर चिढ़ाते हैं। इस पर मनोज बताते हैं कि वह खुद हिस्सा लेने नहीं, बल्कि अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए हैं। इसके बाद रीति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं। सलमान उन्हें घर के अंदर होने वाले झगड़ों को लेकर सलाह देते हुए कहते हैं कि अंडों को लेकर मत लड़ना। इसके बाद सलमान कहते हैं, "ऐ बाप पे मत जाना।" वहीं शो का एक और प्रोमो सामने आया, जिसमें भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आए। निरहुआ रिक्शे पर सवार होकर शो के सेट पर पहुंचे। बैकग्राउंड में उनका फेमस गाना 'निरहुआ रिक्शावाला' बजता सुनाई दिया। सलमान ने उनका स्वागत करते हुए कहा, "स्वागत है, आवा आवा निरहुआ।" प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की शो में एंट्री की चर्चा तेज हो गई। यह कहा जाने लगा कि निरहुआ आम्रपाली दुबे को एंट्री करवाने आए हैं।

 

कंगना इन एक्शन

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने जन्माष्टमी पर मनाली स्थित अपने घर में भोग तैयार करने का एक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद उनके वीडियो को शेयर करते हुए एक X यूजर ने सवाल उठाया था कि खाना बनाते समय उन्होंने गैस चलाई भी थी या नहीं।
यूजर ने कहा कि कंगना जिस बर्तन का इस्तेमाल कर रही थीं, वह पहले से काला था। जिसके बाद कंगना ने इस टिप्पणी का जवाब दिया।
कंगना ने लिखा, “यह हलवा नहीं, भोग है। इस डिश की कई चीजें अलग-अलग तैयार की जाती हैं। इसके बाद इस स्टेज पर सभी चीजों को मिलाया जाता है। फिर इसे जमने के लिए रखा जाता है और टुकड़ों में काटा जाता है।” इसके बाद कंगना ने कहा, “उन लोगों से खाना बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती, जो अपने माता-पिता और इस धरती पर बोझ हैं। तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो, खाना बनाने की चिंता मत करो।”
बता दें कि कंगना अक्सर त्योहारों और खास मौकों पर अपने घर की जिंदगी की झलक शेयर करती हैं। जन्माष्टमी पर उन्होंने अपने फॉलोअर्स को मनाली स्थित घर में हुए जश्न और भोग तैयार करने की झलक दिखाई थी।
हाल ही में कंगना रनोट का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को डांट लगाई थी। हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद निधि का इस्तेमाल नहीं होने पर कहा था कि यह एक मजाक बनकर रह गया है।
उन्होंने बैठक में सभी BDO को खड़ा कर कहा कि मैं नेशनल मीडिया में इस बारे में कुछ बोल नहीं पा रही हूं। लोग रील बना रहे हैं। मुझे निठल्ला कह रहे हैं। इस पूरी मीटिंग में कंगना ने जैम कर सरकारी अधिकारियों की क्लास लगाई और अब वह फुल एक्शन मोड में लग रहीं हैं।

 

अमीषा ने तोड़ी चुप्पी

हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या साथ में मुंबई के ताज महल पैलेस स्पॉट हुए थे।  दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  दोनों को यूं साथ-साथ देखकर इंटरनेट पर तरह तरह की बातें होने लगी।  कुछ लोगों ने तो इन दोनों का नाम भी जोड़ा, जिसे लेकर अब अमीषा पटेल ने चुप्पी तोड़ी है।  एक्स पर एक यूजर ने एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा हुआ था।  दोनों के बीच दोस्ती है या कुछ, इसे लेकर गपशप होने लगी थी, जिसपर अब अमीषा ने गुस्सा जाहिर किया है। अमीषा पटेल ने इसी क्लिप को शेयर करते हुए बयान जारी किया है।  उन्होंने यूजर को जवाब दिया कि कैसे एक कैजुअल सी मीटिंग को लोगों ने रोमांस में तब्दील करने की कोशिश की।  जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं। यूजर ने लिखा था, 'अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे में पार्टी में हाथ रखा हुआ है, ये देखकर लग रहा है कि रेडिट पर चल रहे रूमर्स सही है।  ये बेंगलुरु की पार्टी का वीडियो है।

' अब इस पर अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया।  उन्होंने ताना मारते हुए कहा, “बिल्कुल सही कहा. हे भगवान, तुम सही हो... सच में, मेरा हाथ उस पर बहुत रोमांटिक अंदाज में था.” साथ ही मजाकिया वाले कई इमोजी भी दिखाए। इन सब गॉसिप्स के इतर हार्दिक पांड्या मॉडल मिहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।  नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक मिहिका संग रिश्ते में हैं।  दोनों ने अपनी लवलाइफ को कंफर्म भी कर दिया था।

 

भतीजे के डेब्यू में सलमान का कैमियो

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सलमान खान अपने भतीजे की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। जाहिर है, फिल्म में सलमान की मौजूदगी से अरहान के डेब्यू को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को सपोर्ट करने के लिए फिल्मों में काम किया हो। सोहेल खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म हो या उनका डायरेक्शन में कमबैक, सलमान ने दोनों मौकों पर भाई का साथ दिया और उनकी फिल्मों में लीड रोल कर कमान संभाली। वहीं, जब अरबाज खान की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया और बाद में प्रोडक्शन और डायरेक्शन की दूसरी पारी में भी उनका साथ दिया।

इतना ही नहीं, सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा और बहन अलविरा अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को भी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए लॉन्च किया।

 

Leave Your Comment

 

 

Top