logo

उद्धव ठाकरे के शिवसेना में बड़ी फूट, संसदीय दल की बैठक में 9 में से 6 सांसद गायब , जानिए पूरी खबर

Major split in Uddhav Thackeray's Shiv Sena; 6 out of 9 MPs absent from parliamentary party meeting—read the full story.

नई दिल्ली: बीते दिन से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गया है। ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच शिवसेना नेता संजय राउत के घर पर अहम बैठक हुई। इस बैठक में 3 सांसद पहुंचे। व्हिप जारी होने के बावजूद शिवसेना के यूबीटी के 9 सांसदों में से 6 गायब रहे। इस पर अनिल देसाई ने कहा कि उद्धव ठाकरे से बात हो चुकी है और सभी को शो कॉज नोटिस भेजा जा रहा है। संजय राउत, अरविंद सावंत, राजा भाऊ बाजे और अनिल देसाई बैठक में शामिल हुए। संजय राज्यसभा सांसद हैं। अन्य तीन लोकसभा सांसद हैं।

गुरुवार सुबह उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले और संजय राउत के आवास पहुंचे। इस बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस बीच संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र जैसे राज्य की जो हालत की है, उसके लिए इतिहास भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।

शिवसेना यूबीटी के पास कितने सांसद- 

शिवसेना यूबीटी गुट के पास फिलहाल 9 सांसद हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि इनमें से 6 पाला बदल सकते हैं। शिवसेना में कुछ साल पहले ही फूट हुई थी, जब एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों को अपने साथ लिया था और बगावत कर दी थी। शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से सरकार भी बना ली थी। बाद में शिवसेना का असली नाम और झंडा भी उन्हें मिल गया। ऐसे में उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी का नाम शिवसेना यूबीटी रखना पड़ा था।

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 लोकसभा सांसद संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का दावा है कि 6 सांसदों ने अपना अलग संसदीय गुट बना लिया है और इससे संबंधित पत्र भी ओम बिरला को सौंप दिया गया है। यूबीटी शिवसेना व्हिप के उल्लंघन के कारण इन अनुपस्थित सांसदों पर करेगी कार्रवाई। वहीं, सूत्रों के अनुसार ये सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए।

  • संजय जाधव (परभणी)
  • भाउसाहेब वाकचौरे (शिर्डी)
  • ओमराजे निंबलकर (धाराशिव)
  • संजय दिना पाटिल (मुंबई)
  • संजय देशमुख (यवतमाळ-वाशिम)
  • नागेश पाटिल आष्टिकर (हिंगोली)

सांसदों को व्हिप जारी

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा था, “कितने सांसद बैठक में आएंगे और कितने नहीं आएंगे, यह हम अभी नहीं बता सकते। लेकिन एक संवैधानिक और संगठनात्मक प्रक्रिया होती है, उसका हम पालन कर रहे हैं। जो सांसद आज की बैठक में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ पार्टी की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” राउत के इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने और संभावित टूट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में आज की संसदीय दल की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

बैठक में नहीं शामिल होने पर हो सकते हैं निष्कासित

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और अरविंद सावंत ने कहा है कि पार्टी द्वारा जारी तीन लाइन के व्हिप के बावजूद जो सांसद आज की संसदीय दल की बैठक में उपस्थित नहीं होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और उनका निष्कासन भी संभव है। इस संदर्भ में दोनों नेताओं ने शरद यादव का उदाहरण दिया। उनका कहना था कि शरद यादव एक विरोधी दल के मंच पर गए थे और वहां भाषण दिया था। उस समय संसद का सत्र भी नहीं चल रहा था और कोई व्हिप भी जारी नहीं हुआ था। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसे तत्कालीन राज्यसभा सभापति ने स्वीकार किया था और उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी।

Leave Your Comment

 

 

Top