नई दिल्ली : सोमवार, 21 अप्रैल को बीसीसीआई ने साल 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह कॉन्ट्रेक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक है। इनमें सभी 34 प्लेयर्स को चार ग्रेड में बांटा गया है, जिसमें ए+, ए, बी और सी ग्रेड हैं। भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में उन प्लेयर्स को भी जगह मिली है, जो चैंपियंस ट्रॉफी की स्क्वाड में शामिल रहे हैं।
बीसीसीआई ने ए+ ग्रेड में सिर्फ चार ही प्लेयर्स को रखा है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। रोहित, कोहली और जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और वह अभी सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेलते हैं।
???? ???????????????? ????
— BCCI (@BCCI) April 21, 2025
BCCI announces annual player retainership 2024-25 - Team India (Senior Men)#TeamIndia
Details ????https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho
ग्रेड-ए में शामिल हैं 6 प्लेयर्स
ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। ग्रेड-ए में बीसीसीआई ने इन 6 प्लेयर्स को ही शामिल किया है।
ग्रेड- बी में शामिल हैं 5 प्लेयर्स
ग्रेड-बी में बीसीसीआई ने पांच प्लेयर्स को मौका दिया है। इनमें सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं।
ग्रेड- सी में शामिल हैं 19 प्लेयर्स
बता दें कि बीसीसीआई ने ग्रेड -सी में कुल 19 प्लेयर्स को शामिल किया है। इस सूची में रिंकू सिंह ,तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन ,अर्शदीप सिंह, प्रसीद कृष्ण ,रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल ,सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल हैं।
Leave Your Comment