logo

यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर की ट्रॉली तालाब में पलटने से 15 लोगों की मौत, 40 थे सवार

Major accident in Kasganj, UP, 15 people died when tractor trolley overturned in pond, 40 were on board

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: शनिवार, 24 फरवरी को उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के हवाले ले मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। मौके पर उस ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर फिलहाल बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद पहुंचाई। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

कैसे हुई घटना-

माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बताया कि मौके पर कुल 40 लोग मौजूद थे। जिसमें महिलाओंं और बच्चों की संख्या अधिक थी। 

Leave Your Comment

 

 

Top