logo

महाकुंभ में होंगे विशेष घाट, दी जाएगी नहाने और कपड़े बदलने की सुविधा

Maha Kumbh will have special ghats, proper arrangements and toilet facilities

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, टॉयलेट, चेंजिंग रुम और अन्य विषयों को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में महाकुंभ 2025 में भक्तों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अधिकारी संगम पर एक विशेष प्रकार की फ्लोटिंग जेटी का निर्माण कर रहे हैं जो भक्तों को आरामदायक स्नान और कपड़े बदलने की सुविधा प्रदान करेगी। 

बता दें कि एडीएम मेला विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जेटी पर कपड़े बदलने और नहाने के लिए आरामदायक जगह जैसी कई सुविधाएं होंगी। जो विशेष रुप से भक्तों के सुगम अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। 

किन चीजों का रखा जा रहा है ध्यान- 

  1. प्रयागराज में हो रहे इस महाकुंभ में भक्तों के लिए बैठने की उचित जगह, चेंजिंग रूम और स्नान क्षेत्र के साथ ही अन्य जरुरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 
  2. श्रद्धालुओं से लेकर साधु-संतों तक सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की जा रही है।
  3. महाकुंभ नगर के परेड ग्राउंड में सभी के लिए 10 ICU वार्ड के साथ 100 बेड के अस्पताल का निर्माण। 
  4. तीर्थयात्रियों की जरूरतों के अनुसार अस्पताल सुविधा को स्थापित करने के लिए सेना और मेदांता अस्पताल का मिल रहा पूरा सहयोग। 
  5. खोया-पाया आधुनिक प्रणाली का किया जा रहा है प्रयोग। 
  6. यातायात व्यवस्था को किया जा रहा है दुरुस्त।
  7. कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा औऱ सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे जवान। 
  8. कुंभ क्षेत्र में प्रवेश से पहले वाहनों की होगी पूरी चेकिंग, जिसके लिए बनाए गए हैं अलग-अलग जोन।
  9. ड्रोन शो की भी की जा रही है तैयारी। 

बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगी। कुंभ पर्व का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी स्नान के साथ होगा। 

Leave Your Comment

 

 

Top