logo

महाकुंभ प्रशासन का दावा, दुनियाभर के 20 देशों के 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने 1 हफ्ते में संगम में डुबकी लगाई

Maha Kumbh administration claims that more than 10,000 devotees from 20 countries across the world took a dip in Sangam in a week

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ स्नान जारी है। लगातार देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ कुंभ में स्नान करने के लिए आ रही है। ऐसे में महाकुंभ प्रशासन की ओर से कुंभ में अलग-अलग देशों से आये भक्तों के स्नान करने की संख्या को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महाकुंभ में मेला प्रशासन का दावा है कि दुनियाभर के 20 देशों के 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बीते 1 हफ्ते में संगम में डुबकी लगाई है। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि सनातन को ठीक से जानने और समझने के लिए तकरीबन 2 लाख  से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में आ सकते हैं। 

20 देशों के हजारों नागरिकों ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क

बता दें कि हजारों की संख्या में प्रयागराज महाकुंभ में स्थित अलग-अलग पंडालों में विदेशी भक्तों व श्रद्धालुओं की धुनी जमी हुई है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अमेरिका, लंदन, स्पेन, कनाडा, फ्रांस, पुर्तगाल, ब्राजील, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली, श्रीलंका, मलयेशिया,सिंगापुर, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान समेत 20 देशों के हजारों नागरिकों ने सीधे तौर पर विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। 

एयरपोर्ट सूत्र की मानें तो रोज विदेशों से प्रयागराज के लिए अलग-अलग समूह आ रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बतया कि विदेशियों की संख्या का स्पष्ट तौर पर कोई आंकड़ा तो नहीं है। लेकिन,महाकुंभ में लाखों की संख्या में पर्यटकों के आने का अनुमान है।

Leave Your Comment

 

 

Top