logo

माधुरी हुई डीप फेक की शिकार

Madhuri Dixit falls victim to deepfake.

 बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं, जिसे देखकर कई लोगों ने उनके पहनावे पर कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि, वीडियो को लेकर अब दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो फेक AI वीडियो है।  कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया। वहीं, एक यूजर की पोस्ट पर कम्यूनिटी नोट जारी कर X (पूर्व में ट्विटर) ने कहा कि वीडियो पूरी तरह से AI की मदद से तैयार किया गया है। गौरतलब है कि कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेश शामिल हैं। हाल ही में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। नवंबर 2023 में रश्मिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काले रंग के कपड़ों में एक लिफ्ट के अंदर जाती हुई दिख रही थीं। यह वीडियो पूरी तरह फेक थी। मूल वीडियो ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके ज़ारा के चेहरे की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था।

 

 अनन्या ने उड़वाया अपना मज़ाक

अनन्या पांडे की  फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अनन्या के साथ लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अनन्या के एक डांस सीक्वेंस ने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘चांद मेरा दिल’ की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। ये वीडियो क्लिप उस डांस सीक्वेंस की है, जिसे देखने के बाद लक्ष्य लालवानी का किरदार अनन्या पांडे के किरदार चांदनी पर फिदा हो जाता है। लेकिन, दर्शक एक्ट्रेस के क्लासिकल डांस को देखकर निराश हो गए। अनन्या पांडे ने ‘चांद मेरा दिल’ में चांदनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो इंजीनियरिंग स्टूडेंट होने के साथ-साथ भरदनाट्यम डांसर भी है।

फिल्म का एक सीन है, जिसमें चांदनी को भरतनाट्यम करते दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आरव इंप्रेस हो जाता है। लेकिन, अब इसी डांस सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में अनन्या की मुद्राएं और बॉडी पॉश्चर देखने के बाद अपना ही माथा पकड़ लिया है और इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।   इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे, अंकुर पोद्दार और एल्विश जोस जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

 

कियारा को हाय हेल्लो से मनाही

कियारा आडवाणी इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। यश स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से टकराने वाली थी, लेकिन आखिरी मौके पर मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी और जून में फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया। मगर अब फिल्म की रिलीज एक बार फिर पोस्टपोन की जा चुकी है।

 फिल्म की रिलीज के इंतजार के बीच अब कियारा आडवाणी ने ‘टॉक्सिक’ में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि सेट पर निर्देशक गीतू मोहनदास ने कैसे उन्हें किसी से भी ‘हाय-हैलो’ करने से मना किया था। एक फ़िल्मी पत्रिका से बातचीत में कियारा ने बताया कि गीतू मोहनदास चाहती थीं कि वह शूटिंग के दौरान सेट पर किसी को भी ग्रीट न करें, जिसके चलते एक्ट्रेस को अपनी आदत बदलनी पड़ी। बता दें, केवीएन प्रोडक्शंस और  मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में कन्नड़ सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं और उनके साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

आलिया की अल्फ़ा की डेट बदली

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर वाईआरएफ की फिल्म ‘अल्फा’ साल की मच अवेटेड फिल्म है।  वहीं इस फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार बदली जा चुकी है।  अब एक बार फिर वाईआरएफ ने अल्फा की रिलीज़ लिस्ट में आखिरी समय में कुछ बदलाव किया है जिसके चलते आलिया भट्ट और शरवरी की  एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ अब उम्मीद से पहले सिनेमाघरों में आ सकती है। बता दें कि पहले फिल्म की ऑफिशियल रिलीज़ डेट 10 जुलाई, 2026 तय की गई थी, लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ अब तय तारीख से एक हफ़्ता पहले करने का फैसला किया है।  अगर यह रिपोर्ट सही है, तो ‘अल्फा’ अब 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ को तय तारीख से एक हफ्ते पहले रिलीज करने का ये फैसला कथित तौर पर धमाल 4 के 3 जुलाई की रिलीज डेट से हटकर 17 जुलाई को रिलीज होने के बाद लिया गया है।

  इससे यश राज फिल्म्स को बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अच्छा मौका मिल जाएगा।  बता दें कि ‘अल्फा’ की रिलीज की जर्नी काफी लंबी रही है।  फिल्म को पहले पिछले साल रिलीज करने की उम्मीद थी, लेकिन फिर इसे अप्रैल 2026 तक पोस्टपोन्ड कर दिया गया  बाद में, मेकर्स ने 10 जुलाई को रिलीज की तारीख तय की। अब, खबरों के मुताबिक फिल्म आखिरकार एक सप्ताह पहले रिलीज हो सकती है। 

 

Leave Your Comment

 

 

Top