logo

भगवान केशव सुनवाई के लिए पहुंचे कोर्ट, कृष्ण जन्मभूमि मामले में करेंगे पैरवी

Lord Keshav reaches court for hearing, will plead in Krishna Janmabhoomi case

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार, 18 दिसंबर  को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई होगी, जिसमें मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे का तरीका तय हो सकता है। 14 दिसंबर को श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से दाखिल अर्जी कोर्ट ने मंजूर की थी। इस बीच, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भगवान केशव के नाम पर एंट्री पास जारी किया है. अदालत ने वादी के तौर पर ये पास जारी किया है। 

बता दें कि वादी नंबर 6 ठाकुर केशव देव जी स्वयं मथुरा से चलकर आज हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे। जो अन्य वादी हैं वो अनिल पांडे, महंत धर्मेन्द्रगिरी जी महाराज, सत्यम पण्डित, ओम शुक्ला और मनीष डावर हैं। जो पास जारी हुआ है, उसमें भगवान केशव की उम्र शून्य वर्ष लिखी है। मोबाइल नंबर के आगे 7753077772 लिखा है।  पास में उनके आधार नंबर का भी जिक्र है। भगवान केशव का आधार कार्ड नंबर 600744102769 लिखा है। 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर आज बड़ा दिन

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर आज बड़ा दिन है। इलाहाबाद कोर्ट में आज 2 बजे सुनवाई  शुरु हो गई है। आज ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर और टीम तय की जाएग।. इसके साथ ही विवादित परिसर का किस तरह से सर्वे होगा, इस पर हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Leave Your Comment

 

 

Top