logo

Lok Sabha Elections 2024: आज केरल के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे अलग-अलग चुनावी रैलियां

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi will be on Kerala tour today, will hold different election rallies

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर चुनावी अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। 400 पार के लक्ष्य को भेदने के लिए पीएम मोदी औऱ बीजेपी ने कार्य करना शुरु कर दिया है। अब ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान के तहत 15 अप्रैल, सोमवार पीएम मोदी केरल में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि रविवार को पार्टी सूत्रों ने पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की जानकारी दी। पार्टी द्वारा दिये गए जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सोमवार सुबह त्रिशूर जिले के अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नामंगलम में चुनाव प्रचार के तहत जन सभा में हिस्सा लेंगे। वह क्रमशः अलाथुर और त्रिशूर में चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों- टी.एन. सरासु और सुरेश गोपी के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। इसके बाद वह तिरुवनंतपुरम जिले के कट्टक्कडा की यात्रा करेंगे। केरल में आम चुनाव के लिए सभी 20 सीटों पर दूसरे चरण यानी कि  26 अप्रैल को मतदान होगा।

केरल का पीएम मोदी का छठा दौरा- 

सोमवार को केरल में पीएम मोदी का यह  छठा दौरा है। वह पिछली बार 19 मार्च को केरल आए थे, जब उन्होंने पलक्कड जिले में एक विशाल रोड शो किया था। गत 15 मार्च को पत्तनमथिट्टा शहर में एक सार्वजनिक बैठक में भागीदारी के बाद उनका पलक्कड में रोड शो हुआ, जहां उन्होंने दक्षिणी केरल के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे राजग उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया।

जनवरी में दो और फरवरी में 1 बार केरल का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी- 

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने मार्च दौरे से पहले ही जनवरी में दो बार और फरवरी में एक बार राज्य का दौरा किया था। इन दौरों में आधिकारिक और पार्टी समारोह दोनों शामिल थे। अब ऐसे में पीएम मोदी का आज का दौरा चुनाव के मध्यनजर काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

Leave Your Comment

 

 

Top