logo

दिल्ली में बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुए का उत्पात, 15 लोग घायल

Leopard attack in Jagatpur village of Burari in Delhi, 15 people injured

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्‍ली : बीते कुछ दिनों में दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में तेंदुए का काफी ज्यादा देखे जाना चिंता का सबब बन गया है। ऐसे में सोमवार, 1 अप्रैल को एक बार फिर से उत्‍तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर गांव में सुबह-सुबह करीब 6:00 बजे यमुना किनारे से तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के गांव में घुसने की खबर के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बीच तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया। हालिया जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि तेेंदुए के गांव में घुंसने और लोगों को घायल करने के बाद गांव  के लोगों ने जान पर खेल कर डंडों की मदद से तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया, जिस घर में तेंदुए को बंद किया गया, उसे घर के भी तीन सदस्यों को तेंदुए ने घायल कर दिया। करीब 10:00 बजे तक वन विभाग की टीम तो आई है, लेकिन तेंदुए को बाहर नहीं निकल पाई। तेंदुए  को पकड़ने के लिये घर के अंदर जाल लगाये जा रहे हैं।  

इलाके में और तेंदुआ होने की आशंका- 

घटनास्‍थल पर भारी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद है। गांव के लोगों को आशंका है कि और भी तेंदुए आसपास मौजूद हो सकते हैं, क्योंकि पहले भी इसी क्षेत्र के आसपास एक तेंदुआ एक्सीडेंट में मौत का शिकार हो गया था। उसके बाद भी गांव के लोगों ने दूसरे तेंदुए को देखा था। लोगों में अब ये डर बना हुआ है कि इलाके में और भी तेंदुए हो सकते हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

15 लोग हुए घायल- 

गांव वालों के मुताबिक, सोमवार की सुबह तेंदुए के हमले से 15 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तेंदुआ घर के एक कमरे में बंद है।गांव वालों ने बताया है कि सुबह 6 बजे से तेंदुए का उत्पात चल रहा है। गांववालों का आरोप है कि वन विभाग की टीम करीब 8 बजे घटना स्‍थल पर पहुंची। साल 2016 में भी तेंदुआ इस इलाके में आया था। वहीं, कुछ महीने पहले ही दिल्ली के सैनिक फार्म में भी तेंदुआ मिला था।

Leave Your Comment

 

 

Top