logo

देव दीपावली पर 12 लाख दीयों, लेजर शो, और ग्रीन आतिशबाजी से जगमगाएगी काशी

Kashi will sparkle with 12 lakh lamps, laser show and green fireworks on Dev Diwali

WRITER- सात्विक उपाध्याय

वाराणसी :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दीपोत्सव के बाद काशी की देव दीपावली को भी भव्य बनाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी काशी के ऐतिहासिक घाटों की दीवारों पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो के माध्यम से धर्म का व्याख्यान होगा। यह शो वाराणसी के घाटों पर काफी बड़े पैमाने पर देव दिपावली के दौरान किया जाता है। ऐसे में इस बार देव दिपावली 27 नवंबर को पड़ रहा है। जिसको देखते हुए काशी में पर्यटकों के आकर्षण के लिए लेजर लाइट शो की तैयारियां तेज हो गई है। 

क्या होंगी खास चीजें- 

पर्यटक पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा भी सुनेंगे। लगभग 15 से 20 मिनट का शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर आने वाले सभी श्रद्धालु शो देख सकेंगें।  27 नवंबर को विश्व विख्यात देव दीपावली के अवसर पर योगी सरकार काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों को रोशन करेगी। इस वर्ष घाटों के किनारे 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। इनमें एक लाख दीए गाय के गोबर से बने होंगे। रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि  काशी के चेत सिंह घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो आयोजित होगा। पौराणिक काशी को शिव से जोड़ते हुए शो दिखाया जायेगा।  

 

Leave Your Comment

 

 

Top