नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा का ट्रेलर रिलीज हो गया है.ट्रेलर ने ट्रेलर रिलीज होते ही फ्लिम के लिए एक्सिटमेंट बढ़ा दी है ट्रेलर में दोनों स्टारर सूर्या और बॉबी देओल अलग-अलग अवतार में दिख रहे हैं. तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. फिल्म कंगुवा के पोस्टर और टीजर ने दर्शकों को पहले से ही फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ा रखी है और अब आज 12 अगस्त को ट्रेलर रिलीज हो गया है, ट्रेलर में दोनों स्टार अलग अलग अवतारों में दिख रहे हैं स्टार्स का ये लुक दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है
कैसा है कंगुवा का ट्रेलर?
कंगुवा का ट्रेलर 2.37 मिनट का है. कंगुवा का ट्रेलर अपनी शुरुआत से ही दमदार है और इसकी शुरुआत बॉबी देओल से होती है. बॉबी देओल की एक्टिंग में साउथ वाला स्वैग साफ देखने को मिल रहा है. वहीं, सूर्या एक योद्धा के रूप में दिख रहे हैं, जो समाज के लोगों को अन्याय से बचाते दिख रहे हैं. बॉबी और सूर्या के लुक में ज्यादा अंतर नहीं हैं.फ्लिम में थ्रिल और रोमांच का पूरा कॉम्बो देखने को मिल रहा है फ्लिम बहुत रहस्यमय होने वाली है वहीं, ट्रेलर मे कुछ सीन हैं, जो रोंगटे खड़े कर रहे हैं. इसमें पहला सीन वो है, जिसमें नदी में ढेरों हाथ कटे पड़े हैं और ट्रेलर के आखिर में सूर्या का पानी से मगरमच्छ के साथ निकलना, यह सीन देखते ही बन रहा है.
कब होगी फ्लिम रिलीज
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर शिवा हैं. फिल्म में पुष्पा फेम म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक है. शिवा की डायरेक्शन में बनी ये फ्लिम आगामी 10 अक्टूबर 2024 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है.
https://youtu.be/ajnCMSC4VPo?si=A9u_hyF4a9ooXRHC
Leave Your Comment