नई दिल्ली, IPL 2024 : शनिवार, 6 अप्रैल को रॉलय चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि 2024 में हो रहे आईपीएल के 17वें संस्करण में दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। इससे पहले अपने पिछले 4 मैचों में बेंगलुरु की टीम को 1 मैच में जीत और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान की टीम ने अपने पिछले 3 मैंचों में से 3नों मैच में जीत दर्ज है। बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त फाफ डु-प्लेसी की अगुवाई वाली टीम बेंगलुरु अंकतालिका में 8वें स्थान पर है। वहीं संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
बात दें कि दोनों ही टीमें आज एक दूसरे के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने उतरेंगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
किसका पलड़ा होगा भारी-
राजस्थान वर्सेस बेंगलुरु हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों की कुल 30 बार भिड़ंत हुई है। आरसीबी का पलड़ा थोड़ी भारी रहा है। बेंगलुरु ने 15 मैच में बाजी मारी है। आआर को 12 मुकाबलों में जीत नसीब हुई। ऐसे में दोनों ही टीम एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगी।
किन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें-
बता दें कि शनिवार को बेंगलुरु और राजस्थान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु-प्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, विल जैक्स के साथ ही तेज गेंदबाज रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल पर सभी की निगाहें होंगी। वही राजस्थान की टीम से कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर,यशस्वी जायसवाल,रियान पराग, ध्रुव जुरेल के साथ रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल पर सभी की निगाहें होंगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11-
बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।
Leave Your Comment