नई दिल्ली, IPL 2024 : मंगलवार, 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। बता दें कि 2024 में हो रहे आईपीएल के 17वें संस्करण में दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। इससे पहले अपने पिछले 3 मैचों में गुजरात को 2 में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब की टीम ने अपने पिछले 3 मैंचों में से 1 में जीत और 2 मैचों में हारी है। बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है वहीं शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब की टीम सातवें स्थान पर है।
बात दें कि दोनों ही टीमें आज एक दूसरे के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने उतरेंगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
किसका पलड़ा होगा भारी-
बता दें कि दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के सामने कुल 3 मैच खेले हैं। जिसमें गुजरात ने कुल 2 तो वहीं 1 मैच में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की है।आंकड़ों के मुताबिक गुजरात का पलड़ा पंजाब पर भारी रह सकता है। जिसको ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी।
किन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें-
बता दें कि गुरुवार को गुजरात और पंजाब के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और साथ ही राशिद खान औऱ मोहित शर्मा पर सभी की निगाहें होंगी। वही पंजाब की टीम से कप्तान शिखर धवन, जानी बेयरिस्टो, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह के साथ ही तेजगेंदबाज अर्शदीप सिंह औऱ हर्षल पटेल पर सभी की निगाहें होंगी।
दोनों ही टीमों की टीमों की संभावित प्लेइंग 11-
गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, उमेश यादव।
पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन : शिखर धवन (कप्तान), सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
Leave Your Comment