WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: रविवार 20 अगस्त की शाम उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करने आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई। इस मामलें में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि चौहान कोपागंज ब्लाक में स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल समाप्त होने के बाद दूसरे कार्यक्रम में जा रहे थे। जिसके बाद मौके का फायदा उठा कर आरोपी ने दारा सिंह पर स्याही फेंक दी।
पुलिस अधीक्षक का क्या है कहना-
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि चौहान अदरी चट्टी पर पहुंचे और वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर अपनी कार से बाहर निकले, उसी दौरान मोनू यादव नामक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अत्री ने बताया कि एकाएक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी बीच, स्याही फेंकने वाला मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद चौहान बिना प्रचार किये ही वापस लौट गए। पुलिस ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की खोज पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
#Watch: यूपी के घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार करने गए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह ने किसी ने स्याही फेंक दी। स्याही उनकी आंखों में भी चली गई। दारा सिंह पर स्याही फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #UttarPradesh #Ghosi #DaraSingh #BJP pic.twitter.com/3Zsoeuklnl
— Hindustan (@Live_Hindustan) August 20, 2023
भाजपा प्रत्याशी ने बताया विपक्ष की साजिश
स्याही फेंके जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी चौहान ने इस घटना को अपने खिलाफ विपक्ष की साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में उन्हें मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से घबराकर विपक्ष ने ऐसा किया है। दारा सिंह चौहान 2022 में घोसी सीट से ही समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुने गए थे, मगर पिछले महीने वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।
Leave Your Comment