WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2023 के बहुप्रतीक्षित और रोमांचक से भरे मैच में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हराने का रिकॉर्ड बना लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट गवां कर कुल भारत के सामने कुल 192 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर और तीन गेंद में 192 रन बनाए और 7 विकेट से पाकिस्तानी टीम को शिकस्त दे दी। जिसके साथ ही भारतीय टीम ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया।

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 63 गेंदों पर 86 रन बनाए और एकदिवसीय मुकाबले में 300 छक्कों के लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया। मैंच में वहीं श्रेयस अय्यर 53 और केएल राहुल 19 रनों पर नाबाद रहे। विराट कोहली और शुभमन गिल ने 16-16 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

टॉस जीत कर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें मैच में जमने नहीं दिया। पाकिस्तान की टीम ने 42.5 ओवर में 191 रन बनाए थे। भारत की ओर से बुमराह, सिराज, कुलदीप, पंड्या और जडेजा सभी पांच गेंदबाज़ों ने दो दो पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को आउट किया।

वहीं पाकिस्तान की तरफ़ से शाहीन अफ़रीदी ने दो विकेट और हसन अली ने एक विकेट चटकाए।
Leave Your Comment