logo

9 मार्च को चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी भारत, दुबई में खेला जाएगा यह मुकाबला

India will face New Zealand in the final of the Champions Trophy on March 9, this match will be played in Dubai

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: 9 मार्च, रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। बता दें कि इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों ही टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने 44 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जहां एक ओर भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा है तो वहीं भारत के ही हाथों मिली हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में है। खास बात यह है कि दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब इस बार भारत इस हार का बदला लेने पर अपनी निगाहें बनाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम टूर्नामेंट में अजेय है।

भारतीय क्रिकेट टीम

कहां खेला जाएगा मुकाबला- 

दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। भारत ने अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेले और सभी जीते। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में दुबई और पाकिस्तान के मैदान पर खेलना पड़ा था। न्यूजीलैंड को इकलौती हार भारत के खिलाफ ही मिली। यह हार दुबई के मैदान पर ही ग्रुप स्टेज में मिली थी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान में अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बड़े मार्जिन से हराया था। इस मुकाबले में कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेली थी। 

पहले बैटिंग या बॉलिंग, वनडे फॉर्मेट में क्या है दुबई के पिच का रिकॉर्ड, ओस  के कारण भी बिगड़ता है खेल - india vs bangladesh dubai international cricket  stadium odi recrod icc

किसका पलड़ा रहेगा भारी- 

भारतीय टीम का हालिया फार्म देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत की टीम का पलड़ा न्यूजीलैंड की टीम पर भारी होगा। भारत ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में न्यूजीलैंड को पराजित किया था और अंक तालिका में शीर्ष पर रहे थे। वहीं पूरे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम ने भी बेहतर खेल दिखाया है। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने अबतक सबसे शानदार पारी खेली है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 शतकीय पारी खेली है और वह 226 रन बना चुके हैं। वहीं पूर्व कप्तान केन विलियम्सन भी फॉर्म में नजर आ रहे हैं साथ ही कीवी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने भी बेहतर खेल दिखाया है। इधर दूसरी ओर भारत के स्टॉर बल्लेबाज विराट कोहली बेहतर फार्म में नजर आ रहे हैं। एक शतक के साथ विराट रनों के मामले में चौथे स्थान पर हैं। भारत की ओर से विराट, शुभमन गिल,के एल राहुल, श्रेयस अय्यर के साथ ही कई अन्य खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद के साथ बेहतर योगदान दिया है। दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। इसके साथ ही चैंपियंस ट्राफी में दोनों ही टीमों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। पिछले 2 मुकाबले में दोनों ही टीमें 1-1 के स्कोर पर हैं। दोनों ही टीमें फाइनल की इस जीत के साथ इस स्कोर में इजाफा करना चाहेंगी। 

Ind vs Nz Final: टीम इंडिया को जीतनी है चैंपियंस ट्रॉफी, तो पाना होगा  न्यूजीलैंड के इन 4 चैलेंजों से पार | Ind vs Nz Final: Team India will have  to beat

आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिकॉर्ड- 

आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें से 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 6 जबकि टीम इंडिया ने 5 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है। 9 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ ही कीवियों के खिलाफ अपने प्रदर्शन को औऱ बेहतर करने के साथ ही 2000 के हार का बदला पूरा करने पर होगी। वहीं कीवी टीम जीत के साथ टाइटल अपने नाम करना चाहेगी। 

कुलदीप यादव ने फंसा दिया पेंच

फाइनल मुकाबले में देखने वाली बात ये होगी कि क्या कप्तान रोहित शर्मा स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर करके हर्षित राणा को मौका देते हैं या फिर पुराने कॉम्बिनेशन के साथ ही फाइनल में जाते हैं। कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में भी तक सिर्फ पांच विकेट ले सके हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया है। हालांकि कुलदीप ने सभी टीमों के खिलाफ रन रोकने में सफलता प्राप्त की है।

क्या होगी भारत की संभावित प्लेइंग 11- 

भारतीय टीम के हालिया फार्म और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि एक बार फिर से भारतीय टीम 4 स्पिन गेंदबाजी ऑप्शन और दो पेसर के साथ फाइनल मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी। 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव/हर्षित राणा। 

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान  में हुई भारी चूक | Times Now Navbharat

Leave Your Comment

 

 

Top