logo

India vs Pakistan, World Cup 2023: पाकिस्तान पर 8वीं जीत के लिए तैयार भारतीय टीम, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11

India vs Pakistan, World Cup 2023: Indian team ready for 8th win over Pakistan, know what will be the playing 11

  बात अगर वनडे विश्व कप की करें तो दोनों टीमों 7 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आईं हैं और इस दौरान भारत ने सातों बार जीत दर्ज की है।


WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: शनिवार 14 अक्टूबर को दुनिया की दो सबसे बड़ी रायवल टीम भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला अहमदाबाद गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। ऐसे में इन दोनों ही टीम के बीच हाईवोल्टेज तथा हाई प्रेसर से भरे हुए मैच का अनुमान लगाया जा रहा है। मुकाबले को लेकर पूरे एशिया ही नहीं, बल्कि समूचे क्रिकेट जगत में जोश का माहौल है। दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता कैसी रही है, इसे करोड़ों भारतीयों को बताने की जरुरत नहीं। और आज दो बजे के आस-पास से सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल रहने वाला है, तो ऑफिस से कर्मी नदारद रहने वाले हैं क्योंकि बात World Cup 2023 में मेगा मुकाबले की है, बात महामुकाबले की है। 


बता दें कि पिछले 7 एकदिवसीय विश्वकप के मुकाबले में भारतीय टीम ने लगातार पाकिस्तान की टीम को मात दी है। अब ऐसे में शनिवार को होने वाले मैंच में भारत जीत का अट्ठा लगाने के फिराक में रहेगी तो वहीं पाकिस्तान टीम पिछले  7 मैचों के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी। 

भारत-पाक के मैंच में होने वाली कुछ खास बातें-

किसका पलड़ा है भारी-

शनिवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाक मुकाबले में जाहिर तौर पर भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जिसका प्रमुख कारण विश्वकप मुकाबले मे भारत की 7 मैचों में पाक पर 7 जीत है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान अब तक 134 वनडे में एक-दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। इस दौरान भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं, जबकि 73 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है। वहीं 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।  बात अगर वनडे विश्व कप की करें तो दोनों टीमों 7 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आईं हैं और इस दौरान भारत ने सातों बार जीत दर्ज की है।

कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर-

14 अक्टूबर को होने वाले भारत पाकिस्तान के महामुकाबले में भारत की तरफ से सभी की निगाहें जाहिर तौर पर किंग कोहली पर रहेगी। इसका प्रमुख कारण यह है कि जब भी भारत पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है विराट पाकिस्तान के लिए एक कठिन प्रश्न बनकर सामने आए हैं। दरअसल, वनडे विश्व कप में कोहली पाकिस्तान के खिलाफ तीन बार मैदान पर उतरे हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 64.33 की लाजवाब औसत से 193 रन निकले हैं। साल 2015 में पड़ोसी मुल्क के खिलाफ विराट ने शतक भी जमाया था। जो पाकिस्तान के लिए चिंता का सबब जाहिर तौर पर बनने वाले हैं।

इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से कप्तान रोहित, शुभमन गिल, केएल राहुल के साथ ही जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव काल बनकर सामने आ सकते हैं।

 

भारतीय बल्लेबाजों को किस पाकिस्तानी गेंदबाज से बरतनी पड़ेगी सावधानी-

हालिया भारत- पाकिस्तान के कुछ मुकाबलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के सामने काफी सावधानी बरतनी होगी। जिसमें भारतीय ओपनर कप्तान रोहित शर्मा  और शुभमन गिल के साथ ही विराट और केएल राहुल को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हशन अली के सामने काफी चौकन्ना रहना होगा। तेज गेंदबाज शाहीन शाह ने अबतक कई बार भारतीय ओपनर्स को अपने शुरुआती ओवर में ही पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

पिच का हाल-

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी काली है। और इसके ऊपर हल्की घास छोड़़ी गई है, जिससे पिच टूटे नहीं। अगर यह अपने चरित्र के हिसाब से खेलती है, तो एक बात साफ है कि यहां 330-340 का स्कोर बनना लगभग तय है। यह पिच ठीक उससे अगली पिच है, जिस पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उदघाटक मुकाबला खेला गया था। कुल मिलाकर रनों से भरपूर पिच है।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम

मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन मैच की शुरुआत में फील्डिंग के समय मैदान पर रहने वाली टीम के लिए 36 डिग्री सेल्सियस तापमान की भविष्यवाणी की गई है। और ओस भी पड़ सकती है और इस बात से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। बस दुआ कीजिए कि प्रत्याशित बारिश न हो जाए।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11-

भारत- 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. ईशान किशन/शुभमन गिल 3. विराट कोहली, 4. श्रेयस अय्यर 5. केएल राहुल (विकेटकीपर) 6. हार्दिक पांड्या 7. रवींद्र जडेजा 8. शारदूल ठाकुर 9. कुलदीप यादव 10. जसप्रीत बुमराह 11. मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान- 1. बाबर आजम (कप्तान) 2. अब्दु्ल्ला शफीक 3. इमाम-हल-हक 4. मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) 5. सऊद शकील 6. इफ्तिखार अहमद 7. शादाब खान 8. मोहम्मद नवाज 9. हसन अली 10. शाहीन आफरीदी 11. हैरिस रऊफ


 

Leave Your Comment

 

 

Top