logo

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी को, जानिये क्या होगी प्लेइंग 11

India vs England second test match on 2nd February, know what will be the playing 11

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: 2 फरवरी शुक्रवार से भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टन में भारतीय समयानुसार 9 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीमें नेट्स पर तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैंच से पहले भारतीय टीम के दो खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा औऱ के एल राहुल  चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं बता दें कि  भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच विशाखापत्तनम टेस्ट से  बाएं घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए है। बता दें कि 2 फरवरी को खेले जाने वाले टेस्ट मैंच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट निजी कारणों के कारण नहीं खेलेेंगे। बीसीसीआई की तरफ से पहले ही बता दिया गया था कि पहले 2 टेस्ट के लिए विराट उप्लब्ध नहीं रहेंगे।

बता दें की पहले टेस्ट मैंच में भारतीय टीम को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट  लिए भारतीय टीम में ध्रुव जुरैल और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ सरफराज खान के सेलेक्सन ने भी टीम मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया है।  


क्या होगी दोनों टीमों की प्रस्तावित प्लेइंग 11 - 

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल/रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान/रजत पाटीदार/ध्रुव जुरैल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।


इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और मार्क वुड।


 

Leave Your Comment

 

 

Top