logo

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

India vs Australia 2nd T20I today, know the weather forecast

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20आई श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज यानी कि शुक्रवार 31 अक्टूबर को मेलबर्न में भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इससे पहले 29 अक्टूबर को कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला बारीश के कारण धुल गया था। अब इस सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां पर दोनों ही टीमों की नजर सीरीज में पहली जीत पर होगी। बता दें कि दूसरे मैच से पहले दोनों ही टीमों ने जमकर अभ्यास किया। 

मेलबर्न में भारतीय टीम का प्रदर्शन- 

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें मेन इन ब्लू को कुल 4 मैचों में कामयाबी, जबकि 1 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।  इसके अलावा एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ है। 

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

जारी सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया था। यही वजह है कि फैंस दूसरे मैच में भी बारिश को लेकर डरे हुए हैं। उनका डरना लाजमी भी है। क्योंकि मेलबर्न में आज गरज के साथ छींटे पड़ने और दिन भर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI- 

भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलियाः मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन और जोश हेजलवुड।

Leave Your Comment

 

 

Top