नई दिल्ली - भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में ने पाकिस्तान 2-1 से हारते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमाल करते हुए गोल दागे, बता दें यह भारतीय टीम की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत रही है . अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है.
बता दें कि मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला. मैच का पहला गोल पाकिस्तान की तरफ से किया गया. यह गोल पहले क्वार्टर में 8वें मिनट पर पाकिस्तान के अहमद नदीम ने किया. शुरुआत में ही बढ़त हासिल करने वाली पाकिस्तान की फिर टीम इंडिया के सामने एक भी ना चली और टीम सिर्फ एक गोल तक ही सीमित रह गई. मुकाबले में पीछे चल रही भारतीय टीम को कप्तान कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में गोल करके बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया गया. इस तरह 15 मिनट के पहले क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान की टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं. 9वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल करके 2-1 से जीत हासिल की।
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत समेत कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को पांच-पांच मैच खेलने हैं. भारत इस टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने का प्रबल दावेदार है. भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गया।
Leave Your Comment