logo

IND vs ENG: अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिये किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

IND vs ENG: Team India announced for the next three test matches, know which players got a place in the team

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: शनिवार, 10 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के  बाकी के तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अगला मुकाबला 15 फरवरी से 19 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। जिसके बाद अगले दो मुकाबले रांची और धर्मशाला में 23 से 27 फरवरी और 7 मार्च से 11 मार्च को खेला जाएगा। अब ऐसे में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों के चलते बाकी के मैचों उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके अलावा  पहले टेस्ट मैंच में चोटिल हुए  रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल की भागीदारी  मेडिकल रिपोर्ट पर निर्भर होगी। उनकी फिटनेस को मंजूरी मिलने के बाद भी वो टेस्ट मैचों का हिस्सा बन पाएंगे।

 इस बीच अगले तीन मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप को आवेश खान की जगह बाकी के तीन टेस्ट मैचों  के लिए टीम में शामिल किया है। चयन समिति की तरफ से लिए गए फैसले के मुताबिक अगले तीन मैचों के लिए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है। अय्यर के हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें बाकी मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

 

Top