logo

IND VS ENG SECOND TEST UPDATE: शुभमन गिल ने जड़ा धमाकेदार शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य

IND VS ENG SECOND TEST UPDATE: Shubman Gill scored a explosive century, England set a target of 389 runs to win

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: 2 फरवरी को विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। जो पूरी तरह से भारत के पक्ष में रहा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में कुल 396 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बुमराह के धमाकेदार गेंदबाजी के सामने मात्र 253 पर सिमट गई। जिसके बाद भारत ने 143 रनों की बढ़त बना ली। अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन भारत ने कुल 255 रन बनाये और पारी घोषित कर दिया।  जिसकी बदौलत भारत ने अब इंग्लैंड के सामने कुल 389 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 147 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। 

भारत की तरफ से ओपनर यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी में  सर्वाधिक 257 गेंदों पर 179 रन बनाया। वहीं दूसरी पारी में यशस्वी मात्र 17 रन ही बना सके। भारत की तरफ से दूसरी पारी में कप्तान रोहित ने 13, अय्यर ने 29, पाटीदार ने 9, अक्षर पटेल ने 45 तो वहीं अश्विन ने कुल  29 रनों की पारी खेली। 

दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर कुल 67 रन बनाये हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी कुल 332 रनों की जरुरत है। भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए पहले दिन शोएब बशीर ने 1 और रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि टॉम हार्टले ने 4 और जेम्स एंडरसन के खाते में 2 विकेट आया।

भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन अहम बदलाव किया है। चोटिल रविन्द्र जडेजा की जगह कुलदीप .यादव को टीम में जगह  मिली है। वहीं के एल राहुल की जगह रजत पाटीदार ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में अपना डेब्यू किया है। वहीं भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज मो. सिराज की जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया है।

________________________________________

क्या है दूसरे टेस्ट में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 -

भारत -  यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

________________________________________

Leave Your Comment

 

 

Top