logo

IND VS ENG SECOND TEST UPDATE: पहली पारी में 396 रनों पर सिमटी भारतीय टीम ,य़शस्वी ने 290 गेंदों में बनाये 209 रन

IND VS ENG SECOND TEST UPDATE: Indian team all out for 396 runs in the first innings, Yashasvi scored 209 runs in 290 balls

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: 2 फरवरी को विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। जो पूरी तरह से भारत के पक्ष में रहा। भारत ने पहले दिन का मैच समाप्त होने तक इंग्लैंड के खिलाफ 93 ओवर की समाप्ती के बाद 6 विकेट के नुकशान पर कुल 336 रन बनाये। जिसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरु होने के बाद भारत ने 4 विकेट गंवा कर 60 रन जोड़े और भारत की पहली पारी 396 रनों पर सिमट गई।  भारत की तरफ से ओपनर यशस्वी जयसवाल ने सर्वाधिक 209 रन बनाये।  

वहीं बता दें कि भारत की तरफ से कप्तान रोहित ने 14, शुभमन गिल 34, श्रेयस अय्यर 27, रजत पाटीदार 32, अक्षर पटेल 27 और केएस भरत ने 17, अश्विन ने 20 रनों की पारी खेली।

यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक- 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने टेस्ट करियर में अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया है। जयसवाल ने यह कारनाम कुल 290 गेंदों में 209 रनों के साथ किया। यशस्वी ने अपना शतक छक्के, 150 रन चौके तथा अपना दोहरा शतक एक छक्के और एक चौके की मदद से पूरा किया। 

भारत की पहली पारी में इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 3-3 विकेट लिए, जबकि टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन के खाते में एक-एक विकेट आया। वहीं तेज गेंदबाज एंडरसन ने कुल 3 विकेट चटकाये। 

 भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन अहम बदलाव किया है। चोटिल रविन्द्र जडेजा की जगह कुलदीप .यादव को टीम में जगह  मिली है। वहीं के एल राहुल की जगह रजत पाटीदार ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में अपना डेब्यू किया है। वहीं भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज मो. सिराज की जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया है।

________________________________________

क्या है दूसरे टेस्ट में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 -

भारत -  यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

________________________________________

 

Leave Your Comment

 

 

Top