logo

2027 में रोहित शर्मा के हाथों में होगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, किरोन पोलार्ड होंगे हेड कोच

In 2027, Rohit Sharma will hold the captaincy of Mumbai Indians, and Kieron Pollard will serve as the head coach.

HIGHLIGHTS- 

2027 में रोहित शर्मा के हाथों में होगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी 

किरोन पोलार्ड होंगे MI के हेड कोच 

IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली : IPL इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइसी में से एक मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हालिया जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस यानी MI ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है। पांच बार IPL का खिताब जीतने वाली इस टीम की कमान अब IPL 2027 में रोहित शर्मा के हाथों में होगी। करीब तीन साल बाद रोहित की कप्तानी में वापसी हो रही है। इससे पहले 2013 से 2024 तक उन्होंने 11 साल मुंबई की अगुआई की थी और टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा कप्तान बनाने का फैसला किया है। वहीं बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है।

हार्दिक के जाने के बाद टीम के सामने एक बार फिर कप्तान चुनने की चुनौती थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने किसी नए चेहरे पर दांव लगाने के बजाय अपने पुराने और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की ओर रुख किया और एक बार फिर से रोहित शर्मा को 20वें सीजन के लिए मुंबई की टीम का कप्तान घोषित कर दिया है। वहीं किरेन पोलार्ड को टीम का हेड कोच बनाया गया है। 

सूर्या और तिलक भी थे कप्तानी के दावेदार

मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए कई विकल्प मौजूद थे। सूर्यकुमार यादव इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे थे। वहीं, तिलक वर्मा का नाम भी कप्तानी के संभावित दावेदारों में शामिल था। हाल ही में उन्हें इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसके बावजूद मुंबई मैनेजमेंट रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी संभालने के लिए मनाने में सफल रहा।

दिलचस्प बात यह है कि IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कायरन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। ऐसे में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और कोच के रूप में पोलार्ड की जोड़ी एक बार फिर मुंबई को खिताबी सफलता दिलाने की कोशिश करेगी।

धोनी के बाद IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि रोहित शर्मा IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने IPL के 158 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई को 87 बार जीत, जबकि 67 बार हार मिली है। वहीं, 4 मैच ड्रॉ रहे। रोहित से आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने हाल ही में IPL से संन्यास का ऐलान किया। धोनी ने 235 IPL मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी।

Leave Your Comment

 

 

Top