logo

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सरबल क्षेत्र में हुआ भारी हिमस्खलन

Heavy avalanche in Sarbal area of ​​Ganderbal district of Jammu and Kashmir

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: गुरुवार 8 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सरबल और सोनामार्ग क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन का वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी थी। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कुल 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। जिसमें गांदरबल भी मौजूद था।   इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। 

 

बता दें कि हालिया जानकारी के मुताबिक स्थानिय प्रशासन के द्वारा इस गंभीर स्थिति की निगरानी की जा रही है। स्थानिय प्रशासन के द्वारा अभी किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक मिली सूचना के अनुसार क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। 

Leave Your Comment

 

 

Top