logo

Haldwani Violence: तनाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन का बड़ा कदम, बंद किया हल्द्वानी रेलवे स्टेशन

Haldwani Violence: In view of the tension and security arrangements, a big step by the administration, Haldwani railway station closed

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: गुरुवार, 8 फरवरी की शाम उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभुलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामें के बाद उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी तथा आगजनी की गई। जिसमे 6 लोग की मौत तथा  300   से भी अधिक लोग घायल हो गये। अब ऐेसे में सुरक्षा के मध्यनजर शनिवार 10 फरवरी को  प्रशासन द्वारा हल्द्वानी रेलवेस्टेशन को बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक इस वक्त  स्टेशन पर फिलहाल कोई भी ट्रेन नहीं रुक रही है। इतना ही नहीं हिंसा के बाद से सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद है और पुलिस हिंसा प्रभावित इलाकों से सटे इलाकों में भी हाई अलर्ट पर है। धारा 144 पहले से ही लागू किया जा चुका है। 

प्रशासन ने बताया है कि फिलहाल हल्द्वानी आने वाली कुल 9 ट्रेने फिलहाल स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं। जिसमें मु्ख्य रुप से दिल्ली से आने वाली शताब्दी, संपर्क क्रांति और रानीखेत के साथ-साथ  लखनऊ और  देहरादून से आने वाली की ट्रेनें शामिल हैं। 

गौरतलब है कि अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर विशेष समुदाय के द्वारा हंगामा किया गया, जिसमें स्थानिय प्रशासन, पुलिस, पत्रकार के  ऊपर किये गए पत्थरबाजी में कई पुलिस वाले घायल हो गए।  उपद्रवियों ने पुलिस, स्थानिय प्रशासन के साथ पत्रकारों की गाड़ियों में आग लगा दी थी। हंगामा इतना बढ़ गया था कि पुलिस द्वारा मामले को लेकर कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी थी। जिसके बाद जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी साथ ही धारा 144 लागू कर दिया गया था। 

Leave Your Comment

 

 

Top