logo

Govinda-Sunita: शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे गोविंदा-सुनीता? पत्नी सुनीता ने इंटरव्यू में दिया इसारा

Govinda-Sunita: Govinda-Sunita separating after 37 years of marriage? Wife Sunita gave this in the interview

नई दिल्ली: एक बार फिर से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। 11 मार्च 1987 को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी अब अंतिम दौर में तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सुनीता ने इशारों-इशारों में संकेत दिया था कि वह और गोविंदा अब साथ नहीं रह रहे हैं। बता दें कि रेडिट का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी माने तो, गोविंदा और सुनीता तलाक ले रहे हैं। अफवाहें यह भी कह रही हैं कि गोविंदा की एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री के साथ कथित नजदीकियां इस तलाक की वजह हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा को गोली लगने की खबर सामने आई थी, तभी यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि वह सुनीता के साथ नहीं रह रहे हैं।

क्या है ग्रे डिवोर्स?

गोविंदा और सुनीता का तलाक ‘ग्रे डिवोर्स’ माना जा रहा है। यह तब होता है जब 50 वर्ष से अधिक उम्र के कपल लंबी शादी के बाद अलग होने का फैसला लेते हैं। यह किसी भी साधारण तलाक से ज्यादा भावनात्मक रूप से तकलीफदेह होता है, क्योंकि इसमें दोनों ने अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताई होती है।

गोविंदा और सुनीता के बच्चे

गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं – यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा। यशवर्धन भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं, जबकि टीना पहले ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह सिर्फ अफवाह है या सच में बॉलीवुड के इस आइकॉनिक कपल का रिश्ता खत्म होने वाला है?

Leave Your Comment

 

 

Top