logo

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh passed away at the age of 92

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार की शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 92 वर्षीय मनमोहन सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मनमोहन सिंह बीते 26 सितंबर को 92 साल के हुए थे और इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दी थी। इस बीच प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं जबिक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष विमान से बेलगावी से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

 

गाह में हुआ था जन्म, अब पाकिस्तान का हिस्सा

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को दूरदर्शी राजनेता बताते हुए कहा था कि उनके योगदान को इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उनका परिवार बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आया था। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरेन्द्र मोदी के बाद सबसे लम्बे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा भारत की सियासत में प्रधानमंत्री पद तक का सफर करने वाले वह एकमात्र सिख राजनेता हैं।

 

1987 में हुए थे पद्म विभूषण से सम्मानित

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2010 में उन्हें सऊदी अरब द्वारा 'ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज' और 2014 में जापान द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द पॉलोनिया फ्लावर्स' से सम्मानित किया गया था। पिछले दिनों सिख संस्था 'नामधारी संगत सेवा समिति' ने भारत सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी अपील की थी।

Leave Your Comment

 

 

Top