नई दिल्ली: सोमवार, 8 अप्रैल को उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गर्जिया माता मंदिर परिसर में दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी गंभीर औऱ भयावह थी कि देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और वहां की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मंदिर के आस-पास मौजूद कई दूकानों में से 15 दूकानें आग की चपेट में आने से मौके पर ही जलकर खाक हो गई। बता दें कि अचानक आग लगने से वहां मौजूद भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक चिंगारी ने 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि घटना के बाद मंदर के पास लगने वाली आग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Leave Your Comment