WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: 31 जनवरी यानी कि आज से संसद का बजट सत्र शुरु हो रहा है। जिसके बाद 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सितारमण के द्वारा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखरी बजट पेश किया जाएगा। इस वर्ष अप्रेल- मई के माह में लोकसभा के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टीयां तैयारी में जुट गई हैं। ऐसे में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतरिम बजट पर सभी की निगाहें टीकी होंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में जिसकी भी सरकार बनेगी उसके द्वारा कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। 1 फरवरी को पेश किये जाने वाले बजट का मुख्य केंद्र महिला, युवा, गरीब , किसानों, बुनियादी सुविधाओं, वित्तीय क्षेत्र तथा स्वास्थ्य के लिए खास हो सकता है।
1 फरवरी को पेश किये जाने वाले बजट का मुख्य उद्देश्य सिर्फ नई सरकार के आने तक सरकारी खर्चों को पूरा करना होगा। जिसके बाद अप्रेल- मई के माह में लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनने पर जुलाई में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। अब ऐसे में 1 फरवरी को पेश किये जाने वाले बजट से जनता को कई उम्मीदें हैं। बता दें कि पिछले संसद के कई सत्रों में हुए हंगामें को देखते हुए यह भी कयास लगाया जा रहा है कि इस बार के बजट सत्र में भी काफी हंगामा हो सकता है। विपक्ष अपने रुख पर कायम रहने की कोशिश करेगी।
क्या होगा इस साल के बजट सत्र में-
Leave Your Comment