logo

साौंफ का पानी बनाए शरीर को रोगमुफ्त

Fennel water makes the body disease free

सौंफ का इस्तेमाल भारतीय किचन में मसालों के रूप में होता है। इसके प्रयोग से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को कम किया जा सकता है। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि वजन कम करने से लेकर हार्मोन बैलेंस करने तक में फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने की आदत आपके पूरे शरीर पर पॉजिटिव असर दिखाई दे सकता है। सौंफ का पानी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सौंफ के पानी में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होती है। सौंफ का पानी 15 से 30 दिनों तक पीना सुरक्षित है। कुछ लोग इसे और भी लंबे समय तक, जैसे 30 दिनों तक, लगातार पीते हैं, लेकिन बीच-बीच में कुछ दिनों का ब्रेक लेना भी अच्छा रहता है।  ऐसे में सौंफ के पानी के सेवन के कुछ खास लाभ इस प्रकार हैं

 

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
क्या  आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको सौंफ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ दिनों तक हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिएं और गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाएं। गर्मियों में गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

 

बूस्ट करे इम्यूनिटी
क्या  आप बार-बार कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बीमार पड़ते रहते हैं? अगर हां, तो आप रेगुलरली सौंफ का पानी पीकर अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा सौंफ के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

 

 

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

सौं फ का पानी पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। यानी अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो सौंफ के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

 

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी
सौंफ की ठंडक मानसिक तनाव को कम करती है और नींद भी अच्छी आती है। सोने से पहले भी सौंफ का पानी पी सकते हैं।

 

आंखों की बढ़ाए रोशनी
सौंफ में विटामिन A और C होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए हम सौंप के पानी का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं।

 

पीरियड्स के दर्द से राहत
महिलाओं के लिए सौंफ का पानी बहुत फायदेमंद होता है।  यह हार्मोन बैलेंस करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और मूड स्विंग को कम करता है। औऱ महिलाओं को राहत दिलाने का काम करता है।

 

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
सौंफ में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है और दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

 


उदय इंडिया ब्यूरो
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave Your Comment

 

 

Top