logo

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर

Encounter between police and Naxalites in Sukma, Chhattisgarh, 1 Naxalite killed

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली:  सोमवार ,1 अप्रैल की ठीक सुबह सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के टेटमड़गु इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा एक नक्सली को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से कई हथियार, विस्फोटक सहित नक्सली सामग्री बरामद किये गये हैं। वहीं अभी भी इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। बता दें कि इस घटना की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है। 

क्या है पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार किस्टाराम थाना टेटमड़गु इलाक़े में सुरक्षा बल संयुक्त टीम डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान निकले थे। सोमवार की सुबह 6 बजे टेटमड़गु इलाके के सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल विस्फोटक सहित नक्सली सामग्री बरामद होने की खबर है।

Leave Your Comment

 

 

Top