WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: गुरुवार, 18 जनवरी को उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 आंकी गई है। भूकंप की वजह से अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मिल रही जानकारी के अनुसार भूकंप गुरुवार सुबह 8.30 बजे आया। बता दें कि बीते कुछ महीनों में उत्तरकाशी में आया इस तीव्रता का यह कोई पहला भूकंप नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में उत्तरकाशी में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि भूकंप का केंद्र भारत के उत्तराखंड के उत्तरकाशी से 33 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम (एनएनडब्ल्यू) में था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे सतह से 5 किमी की गहराई पर आया था।
इससे पहले दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा। नेपाल में 54 मिनट में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका दोपहर 2:25 बजे आया था।
Leave Your Comment