नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आगामी महाकुंभ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। ऐसे में हालिया जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर यूपी सरकार औऱ प्रशासन की ओर से नई जानकारी साझा की गई है। जिसमें कहा गया है कि आगामी महाकुंभ 2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रयागराज में बिना जांच के किसी का प्रवेश नहीं हो सकेगा। बता दें कि प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ जोन के सीमावर्ती जिलों में चेकिंग करानी होेगी। जिसके बाद ही वो प्रयागराज में प्रवेश कर सकेंगे। बिना चेकिंग कोई व्यक्ति, वाहन या सामान प्रयागराज में प्रवेश नहीं कर सकेगा। दुनिया भर में चल रहे युद्ध और भारत विरोधी तत्वों की सक्रियता के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर यह कड़ी व्यवस्था की गई है।
हाईटेक खोया-पाया प्रणाली का मिलेगा लाभ
बता दें कि बीते दिन ही प्रदेश सरकार की ओर से कुंभ मेले में किसी प्रकार से कोई गुम ना हो इसके लिए हाईटेक खोया पाया सिस्टम लाने की बात कही थी। जिसके मुताबिक किसी प्रकार से अगर कोई भी व्यक्ति खो जाता है तो तुरंत उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और फिर उसके बाद उसके डीटेल्स को तुरंत सोशल मीडिया के तमान हैंडल पर शेयर कर दिया जाएगा । जिससे उसे ढूंढने में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके। हाईटेक खोया-पाया प्रणाली से लापता व्यक्ति को ढूंढना और परिजनों से मिलाना आसान होगा । बता दें कि योगी सरकार ने महाकुंभ के मेले में खोने वाले लोगों को ढूंढने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
VIP सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महाकुंभ में देश-विदेश की महत्वपूर्ण हस्तियों और राजनयिकों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी महाकुंभ मेला राजेश द्विवेदी ने बताया कि जल, थल और नभ से सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मेला क्षेत्र में स्नाइपर, एनएसजी कमांडो, एटीएस, एसटीएफ, बीडीडीएस, स्निफर डॉग्स और बुलेटप्रूफ आउटपोस्ट लगाए जाएंगे।
होल्डिंग एरिया और ट्रैफिक व्यवस्था
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। पिछली बार कुंभ में 25 करोड़ श्रद्धालु आए थे और इस बार 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इनकी व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ-साथ बिजली, पानी, शौचालय, मेडिकल और सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी।
Leave Your Comment