logo

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के साथ बारिश का डबल अटैक, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi faces double attack of severe cold and rain; know today's weather

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से लगातार राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश भी शुरू हो गई है। बारिश के कारण ठंड के और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि वहीं राजधानी दिल्ली में गुरुवार के बाद एक बार फिर से शुक्रवार को पारा 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 

गुरुवार को कैसा रहा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कड़ाके की ठंड देखने को मिली थी। दिल्ली में बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। ये औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये इस साल का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग और पालम में घना कोहरा देखने को मिला था। इसके कारण दृश्यता कम हो गई।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, गुरुवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI में मामूली सुधार देखने को मिला। दिल्ली का AQI 276 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ कैटेगरी में आ आता है।

आपको बता दें कि 0-50 के AQI को अच्छा, 51-100 के बीच AQI को संतोषजनक, 101-200 के AQI को मध्यम, 201-300 के बीच AQI को खराब, 301-400 के बीच AQI को बहुत खराब, 401-450 के बीच AQI को गंभीर और 450 से ऊपर के AQI को गंभीर+ की कैटेगरी में रखा जाता है। 

Leave Your Comment

 

 

Top