आईपीएल 2024 के लिए दुबई में खिलाड़ियों की 19 दिसंबर को नीलामी हुई। आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए दुनियाभर के कुल 1166 खिलाड़ियों ने पंजिकरण कराया था। जिसके बाद फाइनल सूची में मात्र 333 खिलाड़ियों ने ही अपनी जगह पक्की की। निलामी के लिए फाइनल 333 खिलाड़ियों की सूची में भारत के कुल 214 तो वहीं 119 विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की। जिसके बाद 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला ऐरिना में हुए आईपीएल के 17वें सीजन के मिनी ऑक्शन में कुल 72 खिलाड़ियों पर 10 फ्रैंचाइजी की तरफ से जमकर रुपए खर्च किए गए। इस नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों के पीछे सभी फ्रेंचाइजी ने शुरुआत से ही जमकर दौड़ लगाई और खुलकर पैसे खर्च किये। इस बार हुए इस आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये की बोली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचल स्टार्क पर लगी और वो आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने। आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 में भारत के युवा खिलाड़ियों के साथ ही कई अनुभवी खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश हुई और फ्रैंचाइजी ने उनपर अपना भरोसा दिखाया।

टीमों ने इस मिनी निलामी में अपनी-अपनी पसंद के खिलाड़ी खरीदने में कोई कंजूसी नहीं की। ऑक्शन के बाद अब सारी टीमें बदली-बदली सी नजर आती हैं। या यूं कहे तो नए रंग में नजर आती हैं। टीमों को स्थिरता देने के लिए कुछ नए, पुराने और अनुभवी खिलाड़ियों का समागम होता है। जिस प्रकार अलग-अलग नदियों का विलय सागर में होता है। ठीक उसी प्रकार इन खिलाड़ियों का एक सागर रुपी टीम में विलय होता है। आईपीएल के लिए होने वाले ऑक्शन इसी का एक बेहतरीन उदाहरण होते हैं। निलामी के बाद कुछ खिलाड़ी नई टीम में तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो नई टीम में जाकर भी वापस अपनी पुरानी टीम में आ जाते हैं। अब 19 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन में नए- पुराने खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ।
किन-किन विदेशी खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो मिनी ऑक्शन में 10 फ्रैंचाइजियों के द्वारा कई विदेशी खिलाड़ियों को बेस प्राइज से कई गुना अधिक राशि देकर टीम में शामिल किया गया। इस सूची में जिन खिलाड़ियों का नाम आता है वो इस प्रकार है-


किन-किन भारतीय खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश-
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मिनी ऑक्शन में 10 फ्रैंचाइजियों के द्वारा कई भारतीय खिलाड़ियों को बेस प्राइज से कई गुना अधिक राशि देकर टीम में शामिल किया गया। इस सूची में कई खिलाड़ी पुराने तो कई खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। इस सूची में जिन खिलाड़ियों का नाम आता है वो इस प्रकार है-


पुरानी टीम का फिर से हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी
शार्दुल ठाकुर : इस लिस्ट में पहला नाम आता है शार्दुल ठाकुर का। शार्दुल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब से की थी। 2016 तक बेस प्राइस 20 लाख रुपये में इसी टीम के साथ जुड़े रहने के बाद यह ऑलराउंडर 2017 में पुणे राइजिंग सुपरजायंट्स के साथ आ गए। 2018 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। 2 करोड़ 60 लाख रुपये में वह चेन्नई सुपरकिंंग्स के साथ आए। यहां धोनी की कप्तानी में उनका खेल निखरकर आया। धोनी ने उन पर भरोसा जताया। बैटिंग-बॉलिंग दोनों में पॉलिश किया, जिसके बाद वह इंडियन टीम में भी सिलेक्ट हुए। वर्ल्ड कप तक खेला। 2022 मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ 75 लाख की मोटी रकम में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। अगले साल उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने ट्रेड कर लिया। केकेआर ने इस बार उन्हें न सिर्फ रिलीज किया बल्कि ऑक्शन में खरीदने की कोशिश तक नहीं की। ऐसे में दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर चार करोड़ में अपनी पुरानी टीम सीएसके का हिस्सा बन गए।
मिचेल स्टार्क : इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के तूफानी पेसर मिचेल स्टार्क का। आपको जानकर हैरानी होगी मिचेल स्टार्क कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे चुके हैं। 2018 में उन्हें कोलकाता ने 9.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह बिना कोई मैच खेले पूरे सीजन से ही बाहर हो गए थे। इस तरह अब स्टार्क की भी घरवापसी हुई है, क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदते हुए, आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बना दिया। वैसे मिचेल स्टार्क की पहचान आरसीबी के एक्स प्लेयर के रूप में ज्यादा है। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 2014 और 2015 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुका है।
मनीष पांडे : घर वापसी क्लब में तीसरा और आखिरी नाम है मनीष पांडे का। पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन कभी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। दाएं हाथ का यह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आईपीएल 2024 ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड था, लेकिन बाद में केकेआर ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख में ही खरीद लिया। मनीष पांडे 2014 में चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं। 2014, 15 और 16 केकेआर में रहने के बाद 2017 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रहे। 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा अब फिर केकेआर के साथ जुड़ गए।
कौन था आईपीएल ऑक्शनर?

इस बार आईपीएल ऑक्शन में ऑक्शनर की भूमिका मल्लिका सागर निभाने वाली हैं। जिन्होंने हाल ही में 9 दिसंबर को डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में भी मेजबानी की थी।
सात्विक उपाध्याय
Leave Your Comment