नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार, 10 जून को खूब हंगामा हुआ है। यहां हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ ने ना केवल कलेक्टर के ऑफिस का घेराव किया बल्कि परिसर में खड़ीं गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच जमकर झड़प हुई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में सतनामी समाज ने जिले में आज धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सतनामी समाज के लोग यहां पहुंचे और उग्र प्रदर्शन करने लगे।
ये लोग अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और सतनामी समाज के लोगों के बीच जमकर झड़प हुई। भीड़ ने कलेक्टर परिसर में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।
बता दें कि सतनाम समाज के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में है। यहां असामाजिक तत्वों ने सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में 15-16 मई की रात को जमकर तांडव किया था।
शिकायत के बाद पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया। हालांकि सतनाम समाज के लोगों में गुस्सा कम नहीं हुआ है। समाज के लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) June 10, 2024
ज्ञातव्य हो गिरौदपुरी के अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच…
सीएम साय ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में DGP और सीएस को तलब किया है। हाईलेवल जांच के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उत्पात मचाने वालों से निपटने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है। ज्ञातव्य हो गिरौदपुरी के अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच हेतु गृहमंत्री श्री विजय शर्मा को निर्देशित किया था, जिसकी घोषणा उनके द्वारा की गई थी। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
Leave Your Comment