logo

सिंगर हनी सिंह के नए गाने MANIAC पर छिड़ा विवाद, FIR दर्ज करने की हुई मांग

Controversy erupts over singer Honey Singh's new song MANIAC, demand for filing FIR

नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुए मशहुर सिंगर हनी सिंह के गाने "मैनिएक"(MANIAC) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हनी से के इस गाने में भोजपुरी तड़का दिया गया है। जिसे गायिका रागिनी विश्वकर्मा के द्वारा गाया गया है। ऐसे में इस भोजपुरी तड़के को लेकर वाराणसी में  अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा वाराणसी पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। जिसमें गाने के भोजपुरी पार्ट “दिदिया के देवरा” का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

Honey Singh और Ragini Vishwakarma के गाने "दिदिया के देवरा" पर विवाद, एफआईआर की मांग Honey Singh और Ragini Vishwakarma के गाने "दिदिया के देवरा" पर विवाद, एफआईआर की मांग

क्या है आरोप में- 

बता दें कि कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि यह गाना भोजपुरी संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है और समाज में गलत संदेश फैला रहा है। उन्होंने इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री से भी अपील की है कि इस गाने पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि भोजपुरी संगीत की गरिमा बनी रहे। वाराणसी पुलिस कमिश्नर की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने ज्ञापन स्वीकार किया। अधिवक्ता त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे गानों पर रोक जरूरी है ताकि समाज में सकारात्मक सांस्कृतिक प्रभाव बना रहे।

Honey Singh और Ragini Vishwakarma के गाने "दिदिया के देवरा" पर विवाद, एफआईआर की मांग Honey Singh और Ragini Vishwakarma के गाने "दिदिया के देवरा" पर विवाद, एफआईआर की मांग

 

Leave Your Comment

 

 

Top