नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले ने एक बार फिर से डर की स्थिति पैदा कर दी है। भारत में कोविड टेस्ट के बाद रोज ही इन आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3095 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान 1390 लोग इस वायरस की गिरफ्त से बाहर भी आए हैं। देशभर में इस समय पॉजिटिविटी दर 2.61 फीसदी हो गई है और रिकवरी दर 98.78% है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय भी सर्तक हो गया है। इधर, दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
Delhi Govt कोरोना के बढ़ते हुए Cases को देखते हुए पुख्ता कदम उठा रही है।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 30, 2023
Corona Test की संख्या बढ़ाये जाने के साथ Mock Drill भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है।pic.twitter.com/fnXs7yRfK0
इस आंकड़े को देखते हुए देश के प्रमुख शहर जैसे- मुंबई, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता और साथ ही दक्षिण भारत के कई शहरों को सावधानी बरतने को कहा है। यह मामले इन जगहों पर ज्यादा हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सावधानी बरतने के साथ कोविड वैक्सिन की सभी डोज लगाने को कहा है। जिससे मामले में इजाफा ना हो सके। पब्लिक प्लेस पर साफ तौर पर मास्क लगाने को भी कहा है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 300 नए मामले सामने आए और इस दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार करीब से नजर रख रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को इसे लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने इसकी जानकारी दी।
Leave Your Comment