नई दिल्ली: मंगलवार, 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संदेशखालि में हुए दुष्कर्ण और हिंसा पर कड़े तौर पर निंदा व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनाओं को काफी शर्मनाक बताया है। बता दें कि सीएम साय ने संदेशखालि में हुई घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस गंभीर विषय पर एक पत्र लिखा है। बता दें कि सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने संदेशखालि में हुई घटना को केंद्रीत करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनायें शर्मनाक है। वारदात में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री @MamataOfficial को पत्र प्रेषित कर रहा हूं। आशा है ममता जी इस पत्र पर संज्ञान लेकर पश्चिम बंगाल के पीड़ितों के प्रति न्याय करेंगी।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनायें शर्मनाक है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 27, 2024
वारदात में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री @MamataOfficial को पत्र प्रेषित कर रहा… pic.twitter.com/YxmqsGx5oW
पत्र में क्या लिखा है सीएम साय ने-
बता दें कि ममता बनर्जी को लिखे गए पत्र में सीएम साय ने कहा है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में माताओं-बहनों के साथ अन्याय की जो घटनाएँ प्रकाश में आयी वह हृदयविदारक है, मन को पीडा पहुंचाने वाली है। आपके प्रदेश के संदेशखाली क्षेत्र में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म एवं हजारों आदिवासियों से उनकी जमीन छीन लेने, यहां तक की मनरेगा की मजदूरी तक का पैसा छीन लेने जैसी वारदातों ने मानवता को कलंकित किया है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने जो रिपोर्ट दिए हैं, वह वीभत्स और भयानक है।
इतिहास गवाह है, नारी सशक्तीकरण का आंदोलन बंगाल प्रांत से प्रारंभ हुआ था। स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी, गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि बंगाल, जिसकी सांस्कृतिक समृद्धि को विश्व जानता है, ऐसे जागरूक राज्य में समाज के वंचित तबकों के साथ हो रहे अत्याचार को सभ्य समाज सहन नहीं कर सकता है। ऐसी अवस्था आपके नेतृत्व में हो, यह निहायत ही निंदनीय है। महज तुष्टीकरण और वोट की राजनीति के कारण इस तरह प्रदेश में आदिवासियों का जीवन संकट में डालना, उनके सम्मान और जान-माल के साथ हो रहा खिलवाड़ असहनीय है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री होने के नाते आपसे आशा है कि कड़ा हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देकर दोषियों को कड़ी सजा प्रदान करेंगी। शाहजहा, सिराजुद्दीन जैसे अपराधियों के साथ उनके राजनीतिक सरक्षणकर्ताओं के विरूद्ध कानून सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह आपसे करता हूं। आशा है मानवता के हित से जुड़े इस मामले में आप अब भी राजनीतिक गुना-भाग से ऊपर उठ कर निर्णय लेंगी।
Leave Your Comment