logo

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज ED के सामने पेश होंगे सीएम केजरीवाल

CM Kejriwal will appear before ED today in Delhi liquor scam case

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 2 नवंबर,  गुरुवार को ED के समक्ष पेश हो सकते हैं।  ED उनसे शराब घोटाला मामले में पूछताछ करेगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल से पहले इस मामले में AAP सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले में अब सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के लिए यह किया जा रहा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने कि लिए जांच एजेंसी द्वारा नोटिस जारी किया गया और वह इसे वापस लिए जाने की मांग करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया गया है।

ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल

हालिया जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय यानि ED दफ़्तर नहीं जाएंगे। इससे पहले उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए यह पैंतरा भाजपा सरकार के सह पर किया जा रहा है। 

 

 

Leave Your Comment

 

 

Top