logo

सीएम हेमंत सोरेन लापता, जानकारी देने वाले को 11 हजार का नगद इनाम: बाबूलाल मरांडी

CM Hemant Soren missing, cash reward of Rs 11,000 for information: Babulal Marandi

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: झारखंड के सीएम सोमवार से गायब  हैं। गौरतलब है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ED की कार्रवाई को लेकर सोमवार 29 जनवरी से ही फरार हैं। जिसको लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। हेमंत सोरेन के गायब होने को लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि तलाश है झारखंड के मुख्यमंत्री की ... जिन किसी भी सज्जन को यह दिखे तो, दिये गए पते पर तुरंत सुचित करें। सही जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी। 

बता दें कि ED द्वारा सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।  जिससे आसार थे कि सोरेन की गिरफ्तारी हो जाएगी। लेकिने ऐसा कुछ होने से पहले ही सोरेन गायब हो गए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग  के मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के सीएम सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार को  ED की टीम पहुंची लेकिन मौके पर सोरेन नहीं मिले। 

क्या है बाबूलाल मरांडी द्वारा पोस्ट किये गए फोटो में- 

बाबूलाल मरांडी द्वारा पोस्ट किये गए फोटो में सीएम सोरेन की पास्पोर्ट साइज फोटो लगी है। साथ ही एक गुमसुदा की तलाश वाले पोस्टर की तरह ही सीएम सोरेन का नाम, कद, रंग, कपड़े के साथ ही गायब होने की जगह औऱ समय का विवरण दिया गया है। इसके बाद फोटो के अंत में इनामी राशि का विवरण दिया गया है। 

बाबूलाल मरांडी की मार्मिक अपील- 

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक औऱ पोस्ट में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि झारखंड के लोगों से मार्मिक अपीलः- हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले क़रीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर हैं। यह न सिर्फ़ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये ख़तरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज़्ज़त, मान-सम्मान भी ख़तरे में है। जो कोई भी बिना विलम्ब हमारे इस “होनहार” मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा उसे मेरी तरफ़ से ग्यारह हज़ार रूपये का इनाम दिया जायेगा।

बाबूलाल मरांडी का एक और पोस्ट- कहां हैं मुख्यमंत्री? 

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एक के बाद एक पोस्ट कर सीएम सोरेन पर वार का सिलसिला जारी रखा है। इस बीच एक औऱ पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत 2 दिनों से लापता हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजंस विभाग को सीएम के लोकेशन की जानकारी नहीं होना गंभीर मसला है। अवैध संपत्ति अर्जित करने और घोटाले का आरोप हेमंत सोरेन के उपर व्यक्तिगत रूप से लगा हुआ है, लेकिन ईडी को इसका जबाव मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से भेजा जा रहा है। हेमंत सोरेन के अचानक से लापता हो जाने से राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बनी हुई है... जो कोई भी मुख्यमंत्री की सही जानकारी देगा, उसे हमारे ओर से उचित ईनाम दिया जाएगा।

ईडी को सीएम सोरेन ने लिखा पत्र-

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 2 फरवरी से बजट सत्र शुरु हो रहा है ऐसे में वो बजट की तैयारियों में व्यस्त हैं। पत्र में लिखा गया है 31 जनवरी या उससे पहले ईडी का बयान दर्ज कराने का आग्रह करना दुर्भावनापूर्ण है। इससे जाहिर होता है कि इसका उद्देश्य राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने उसे अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोकना है, जो एक राजनीतिक एजेंडे को उजागर करता है।

Leave Your Comment

 

 

Top