WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। मिल रही जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल मध्यप्रदेश के सिंगरौली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह एक चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। बता दें कि केजरीवाल ने ईडी को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि वो आज अपने रैली के कारण ईडी के समक्ष पेस नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईडी सरकार के दबाव में यह कार्य कर रही है। सरकार चाहती है कि मैं प्रचार ना करूं। साथ ही उन्होंने कहा था कि ED को चाहिए कि वह इस मामले में अपना नोटिस तुरंत वापस ले। ED के समन पर केजरीवाल ने कहा था कि ये इसलिए भी किया जा रहा है ताकि मैं चुनाव प्रचार न कर सकूं। नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित है।

सीएम केजरीवाल ने ईडी को दिए अपने जवाब में कहा है कि यह साफ नहीं है कि आपने मुझे किस नाते समन भेजा है, एक गवाह के तौर पर या फिर संदिग्ध के तौर पर इस समन में किसी तरह की डिटेल भी नहीं दी गई है। यह भी नहीं बताया गया कि मुझे व्यक्तिगत तौर पर बुलाया गया है या फिर मुख्यमंत्री के तौर पर या फिर आम आदमी पार्टी के मुखिया के तौर पर। उन्होंने आगे लिखा है कि जिस दिन ED द्वारा समन जारी किया गया उस दिन भाजपा नेताओं ने बयान देना शुरू किया कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मेरी छवि को खराब करने के लिए 30 अक्टूबर की शाम को ही भाजपा नेताओं को ED का समन लीक किया गया. 30 अक्टूबर की दोपहर मनोज तिवारी ने बयान दिया था कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं और पांच राज्यों में चुनाव होने हैं जहां प्रचार करने के लिए मैं स्टार प्रचारक हूं। मुझे इन राज्यों में यात्रा करनी है और अपने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देना है। मुझ पर आधिकारिक प्रशासनिक और आधिकारिक जिम्मेदारियां हैं जिसके लिए मेरी उपस्थिति आगामी दिवाली आगामी दिवाली के दौरान भी आवश्यक है।
बीजेपी का केजरीवाल के खिलाफ धरना-
केजरीवाल के शराब घोटाले के खिलाफ दिल्ली भाजपा का धरना। @Virend_Sachdeva @RamvirBidhuri https://t.co/t8ep0tFiCL
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 2, 2023
दिल्ली शराब घोटले में केजरीवाल को ईडी द्वारा पुछताछ के लिए बुलाये जाने पर मना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केजरीवाल और आप सरकार के खिलाफ धरना किया जा रहा है। जिसमें बीजेपी के धरना कर रहे समर्थकों की मांग है कि केजरीवाल अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा दें। बीजेपी का कहना है कि दिल्ली सरकार और केजरीवाल के द्वारा हजारों करोड़ का घपला किया गया है। साथ ही बीजेपी समर्थकों का कहना है कि यह लड़ाई केवल हमारी नहीं है.. यह लड़ाई भ्रष्टाचार , झूठ, सम्मान के खिलाफ है।
Leave Your Comment