logo

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, पीएम मोदी से भी करेंगे भेंट

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai visits Delhi, meets Vice President Jagdeep Dhankhar, will also meet PM Modi

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच अपने दिल्ली दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम और दोनों मंत्रियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय  पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।  

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातः

विष्णुदेवं साय दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री आवास, 7 लोककल्याण मार्ग पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी योजानाओं पर चर्चा हो सकती है।

साय का दूसरा दिल्ली दौरा:

छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय का दूसरा दिल्ली दौरा है। इससे पहले विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली गए थे। अब कैबिनेट विस्तार के बाद दिल्ली दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का फिलहाल बंटवारा नहीं हुआ है।  संभावना जताई जा रही है कि सीएम साय के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जा सकता है।

Leave Your Comment

 

 

Top