logo

CHAMPIONS TROPHY 2025: जीत का लय बरकरार रखने 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानिये क्या होगी भारत की संभावित प्लेइंग 11

CHAMPIONS TROPHY 2025: To maintain the winning streak, Indian team will face New Zealand on March 2, know what will be India's possible playing 11

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई् दिल्ली: दो ग्रुपों में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में ग्रुप A से भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ही टीमों ने 3 में से 2 मैच खेले हैं और दोनों ही में जीत दर्ज की है। वहीं ग्रुप A में शामिल पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम का सफर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से खत्म हो चुका है। वहीं बात करें ग्रुप B की तो इस ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ का मुकाबला काफी पेंचिदा देखने को मिल रहा है। ग्रुप B में अफगानिस्तान के हाथों हुए हार के बाद जहां इंग्लैंड की टीम का सफर चैंपियंस ट्रॉफी से समाप्त हो गया है वहीं साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया औऱ अफगानिस्तान अभी भी सेमीफाइनल की रेस में हैं। बता दें कि जहां कंगारु टीम और साउथ अफ्रीका के पास 3 अंक हैं तो वहीं अफगानिस्तान के पास 2। अगर अफगानिस्तान अपना अगला मुकाबला कंगारु टीम को और इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो कंगारु टीम औऱ साउथ अफ्रीका की टीम में जिसका रनरेट बेहतर होगा वह टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। लेकिन अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमें मैच जीतने में नाकाम रहेंगी तो ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएंगी। ऐसे में ग्रुप A में आखरी मुकाबला 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। ऐसे में 2 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों ही टीम की निगाहें अंकतालिका में शीर्ष पर रहने की ओर होगा।  दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।  भारतीय टीम का अभी तक शुरुआती दोनों मैच में मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है तो वहीं कीवी टीम ने भी कुछ इसी तरह का खेल दिखाया है। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों की ही कोशिश सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी। भारतीय टीम का अब तक आईसीसी के तीनों ही इवेंट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अधिक बेहतर देखने को नहीं मिला है।

चैंपियंस ट्रॉफी में किस टीम का पलड़ा भारी- 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सिर्फ एकबार भिड़ंत हुई है जब साल 2000 में दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल करने के साथ ट्रॉफी जीती थी। वहीं अब 25 साल के बाद दोनों ही टीमों का आमना सामना इस टूर्नामेंट में हो रहा है। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें से 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 6 जबकि टीम इंडिया ने चार में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है। 2 मार्च को खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ ही कीवियों के खिलाफ अपने प्रदर्शन को औऱ बेहतर करने की होगी। 

टी20 वर्ल्ड कप और WTC में भी न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहतर

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के अलावा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में कीवी टीम को जीत हासिल हुई है। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम को जहां एक में जीत हासिल हुई है तो वहीं कीवी टीम ने 6 मैचों को अपने नाम किया है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। 

क्या अगला मैच खेलेंगे कप्तान रोहित- 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है, लेकिन इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार वो अभी तक चोट से नहीं उभरे हैं और यही वजह है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में अहम मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को चोट लगना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है। हिटमैन ना सिर्फ टीम के कप्तान हैं बल्कि बतौर सलामी बल्लेबाज भी वो विरोधी गेंदबाजों के दिमाग में खौफ पैदा करते हैं। यही कारण है कि मैंच में कप्तान रोहित के मायने कितने हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा। अगर रोहित फिट रहते हैं तो भारतीय टीम अपने पुराने टीम कांबिनेशन  के साथ खेलते हुए नजर आएगी। 

अंक तालिका का हाल- 

ग्रुप A - 

TEAM

     M

     W

      L

     NR

     NRR

   PTS

NEWZELAND

   2

     2

     0

      0

  0.863

    4

INDIA

 

   2

     2

     0

 

      0

  0.647

    4

BANGLADESH

 

   3

     0

     2

      1

-0.443

    1

PAKISTAN

 

   3

     0

     2

      1

-1.087

    1


 

ग्रुप - B 

TEAM

     M

     W

      L

     NR

     NRR

   PTS

SOUTH AFRICA

 

   2

     1

     0

      1

  2.140

    3

AUSTRALIA

   2

     1

     0

 

      1

  0.475

    3

AFGANISTAN

 

   2

     1

     1

      0

-0.990

    2

ENGLAND

 

   2

     0

     1

      0

-0.305

    0

Leave Your Comment

 

 

Top