logo

BREAKING NEWS: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए सीएम, निशांत कुमार और विजय चौधरी होंगे डिप्टी सीएम - सूत्र

BREAKING NEWS: Samrat Choudhary to be Bihar's new CM, Nishant Kumar and Vijay Choudhary to be deputy CMs - sources

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से बिहार की राजनीति में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद आज यानी कि मंगलवार, 14 अप्रैल को एनडीए की बैठक हुई जिसमें बिहार सीएम के रुप में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। हालिया जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनका नाम फाइनल हो गया है। वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। हालांकि अभी औपचारिक रुप से इस बात की घोषणा नहीं हुई है।  बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम पद खाली हो चुका था। सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। कई नाम सामने आए, लेकिन मुहर सम्राट चौधरी के नाम पर लगी।

 कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग तय है।

वहीं बता दें कि बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सोमवार को सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल के सचिव ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की और कौन-कौन बड़े-बड़े लोग आएंगे इसको लेकर के पूरी जानकारी दी गई। सम्राट चौधरी ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट को लेकर राज्यपाल के सचिव से चर्चा की। 

Leave Your Comment

 

 

Top